दुनिया के 5 भूतिया कब्रिस्तान | World's 5 Most Haunted Cemeteries | CleverFacts [HINDI]
@ghosthunters.gr

दुनिया के 5 भूतिया कब्रिस्तान | World's 5 Most Haunted Cemeteries | CleverFacts [HINDI]

127 Views
Published
SUBSCRIBE FOR MORE
दुनिया के 5 भूतिया कब्रिस्तान

Pere Lachaise Cemetery , Paris

लगभग ३ लाख से भी ज़्यादा कब्रो वाला ये कब्रिस्तान जहाँ Jim Morrison जैसे प्रसिद्द व्यक्तियों को दफनाया गया था पेरिस के सबसे बड़े कब्रिस्तानों में से एक है | वहां के लोगों के मुताबिक शाम को सूरज ढलने के बाद दो कब्रो से दो दोस्त एक दूसरे की तलाश में निकल पड़ते है | यहाँ की कुछ तस्वीरें भी है जिसमे कब्र पर बैठे हुए कंकाल को देखा गया है जिसका कमर के नीचे का हिस्सा गायब है |

Stull Cemetery , Kansas

ये कब्रिस्तान दुनिया के सबसे डरावने कब्रिस्तानों में से एक है और इसे शैतान का इलाका भी कहा कहा जाता है | ऐसा मन जाता है की शैतान के अपने बेटे को यहाँ दफनाया गया था और जब भी कोई इंसान यहाँ आता है वो लड़का खुद को एक नरभक्षी भेड़िये में तब्दील कर लेता है | इस कब्रिस्तान को नरक का सातवा दरवाज़ा यानि के the seventh gate to hell के नाम से भी जाना जाता है |

Western Burial ground , Maryland

ये कब्रिस्तान अमेरिका के सबसे डरावने कब्रिस्तानों में से एक है | ये ज़मीन पहले Edgar Allan की थी जिन्हें यही पर दफनाया गया था और कुछ लोगों के मुताबिक उन्हें आज भी वहां देखा जा सकता है | कुछ लोगों का ये भी कहना है की यहाँ पर बहुत साल पहले एक मंत्री को दफनाया गया था और बाद में उनकी कब्र से चीखने चिल्लाने की आवाज़ें आने लगी | वहां के लोगों ने इन आवाज़ों को रोकने के लिए मंत्री के सर को एक सीमेंट के ब्लॉक से कवर कर दिया लेकिन आज भी कब्र में कान लगा कर सुनने से चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई देती है | ऐसा माना जाता है की जिसने भी आज तक ये आवाज़ें सुनी है वो कुछ सालों बाद अपना दिमागी संतुलन खो बैठा और पागल हो गया |

Howard Street Cemetery , Massachusetts

America के Massachusetts में स्थित इस कब्रिस्तान में तंत्र मंत्र और जादू टोना होता था जिससे Giles Corey नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी थी वहां के लोगों के मुताबिक आज भी उनकी आत्मा को वहां देखा जा सकता है | वहां के लोगों ने बहुत साल पहले Giles Corey को ज़मीन पर गिरा कर पत्तर मारे जिससे 2 दिनों बाद उनकी मौत हो गयी थी | ऐसा माना जाता है की आज भी जब इस शहर में कोई दुखद घटना घटटी तो उसके एक रात पहले Giles Corey की आत्मा को देखा जाता है |

Chestnut Hill Cemetery , Rhode Island

ऐसा माना जाता है की इस शहर में बहुत साल पहले एक 8 साल की बच्ची की मौत हुयी थी और उसके पिता के मुताबिक वो रोज़ उससे मिलने आती थी और कुछ खाने के लिए मांगती थी | उसके पिता ने उसकी कब्र खोद कर उसकी लाश बहार निकाल दी और उसके शरीर से खून को साफ़ कर दिया | वहां के पादरी यानि की priest के मुताबिक उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था | ऐसा माना जाता है की आज भी उस लड़की की कब्र के ऊपर एक नीले रंग की रौशनी चमकती है और उस लड़की को एक काले रंग के कपडे में देखा जा सकता है | वो चीख चीख कर बार बार यही कहती है की उसे अकेला छोड़ दिया जाए और मुक्त कर दिया जाए
Category
PARANORMAL VIDEOS FROM OTHER COUNTRIES
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment